होली पर रेलवे का तोहफा, ‘कोलकाता से जयपुर’ और ‘सियालदह से दिल्ली’ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

kdbwallah
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

होली के पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेलवे ने कोलकाता से जयपुर, आसनसोल से जयपुर और सियालदह से दिल्ली के लिए एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

यह पहल विशेष रूप से अल्प सूचना पर यात्रा करने वाले तथा अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

03115 कोलकाता – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक दो मार्च को 23:55 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी। वहीं दिनांक 4 मार्च को 11:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।

03535 आसनसोल – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक तीन मार्च को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक पांच मार्च को 01:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्र के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

सियालदह से दिल्ली के लिए वन वे होली स्पेशल ट्रेन

होली के दौरान यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को कम करने के लिए, ईस्टर्न रेलवे ने सियालदह से दिल्ली के लिए वन वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *