ईरान पर हमले के विरोध में कश्मीर में भारी प्रदर्शन, दो दिनों के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद

kdbwallah
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कश्मीर घाटी भर में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए जम्मू और कश्मीर सरकार ने एहतियात के तौर पर सोमवार से दो दिनों के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है। मंत्री इटू ने कहा कि हमने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

मंत्री जी ने यह भी कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और जमीनी हालात का आकलन करने के बाद ही शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला करेगी।गौरतलब है कि दो महीने से अधिक की शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को आठवीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुलने वाले थे।

इससे पहले 23 फरवरी को कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों में 70 दिनों से अधिक की शीतकालीन अवकाश के बाद शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हुईं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *